अपराध के खबरें

26 मार्च राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?


26/03/2021,शुक्रवार।
फाल्गुन मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत 2077,
शक संवत 1942,
उत्तरायण,दक्षिण गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

त्रयोदशी तिथि रा 04:07 तक,
उपरांत चतुर्दशी तिथि आरंभ।
मघा नक्षत्र रा 07:27 तक,
उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा सिंह राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:56,सूर्यास्त06:04,
दिन का राहु काल - दि 08:59 से 12:02 तक।

आज के दिन - प्रदोष त्रयोदशी व्रत।
विशेष - उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

मेष राशि।
घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। सीनियर्स के साथ किसी विषय पर बातचीत होगी। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।  कही बाहर जाने से बचें। बीच-बीच में पानी पीते रहें इससे आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज बड़े-बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार वालो के साथ मिलकर धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृष राशि
आपका काम जल्दी पूरा होगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी टॉपिक में आ रही प्रॉब्लम आज दोस्तों की मदद से सॉल्व हो जायेगी। परिवार वालों के साथ समय बितेगा। घर पर किसी विष्य में लम्बी बात चित हो सकती है। घर से कलेश दूर होंगे। परिवार में सब की सेहत अच्छी रहेगी। 

मिथुन राशि 
 परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। शाम को किसी दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है उनके साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। 

कर्क राशि
दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज शाम को पार्क में टहलने जायेंगे। आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात हो सकती है, जिसकी मदद से आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। 

सिंह राशि
आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल भी आपको अवश्य मिलेगा। कुछ लोगों को आपके विचार पसंद आ सकते हैं। ऑफिस के सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके साथ सब बेहतर होगा। 

कन्या राशि 
 इस राशि के विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आप सारी चीज़ों को अच्छे से संभाल लेंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर में आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। विरोधियों से आपको थोड़ा बचकर रहना चाहिए। मन प्रस्नन रहेगा।  सेहत बेहतर बनी रहेगी। 

तुला राशि
 दोस्तो के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग का काम अच्छा चलता रहेगा। जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर हो सकता है। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। परिवारिक रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। 

वृश्चिक राशि
 भाग्य का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। कुछ दिनों से पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा। आज आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आप कोई नई तकनीक को सीखने में रुचि दिखायेंगे। 

धनु राशि
 अगर आप छोटे पैमाने पर कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो आगे चलकर आपको लाभ होने की संभावना है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूण रहने वाला है, उन्हें  अपने ऊपर समय देने का अवसर मिलेगा। आप बिजनेस के सिलसिले में किसी मित्र से लम्बी बात कर सकते है। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। बच्चे घर में ही माता के साथ समय बितायेंगे। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। 

मकर राशि
अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। पेरेंट्स की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें मेहनत करने की जरूरत है। बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग और एक्सरसाइज़ का सहारा लेना चाहिए। इससे आप बेहतर फील करेंगे। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। 

कुंभ राशि 
परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 

मीन राशि
इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। इससे आपको फायदा होगा। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ  बढ़ेगी। आज थोड़ी मेहनत से ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपका फाइनेंशियल स्टेट्स मजबूत होगा। ऑफिस के किसी काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी।धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। 

नोट - उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live