अपराध के खबरें

28 मार्च राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

28/03/2021,रविवार।
फाल्गुन मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत 2077,
शक संवत 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

पूर्णिमा तिथि रा 12:51 तक,
उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ।
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र सं 05:47 तक,उपरांत हस्त नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा सिंह राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:55,सूर्यास्त 06:05,
दिन का राहुकाल - दि 10:28 से 01:32 तक।

आज के दिन - फाल्गुनी पूर्णिमा स्नानदानादि,सा•र्णिमन्वादि:।कुलदेवताभ्यःसिन्दूरार्पणःपातरिदानं।जनकपूरपरिक्रमासमाप्ति:,श्रीचैतन्यमहाप्रभुजयन्ती।होलिकादाहः।
नोट - उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।
1. मेष राशि-
कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है। जीवन बहुत छोटा है। आज एकांत में बैठकर अपने कार्यों पर विचार करें।

2. वृषभ राशि -
चिंता त्यागे जो होगा अच्छा होगा। आपके वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। ध्यान रहे, आपके शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें। व्यर्थ सोचना बंद करें।

3. मिथुन राशि -
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ेगा! मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढेगा। वाहन सुख संभव।

4. कर्क राशि -
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

5. सिंह राशि -
आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पर नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

6. कन्या राशि-
व्यपारिक उन्नति के अवसर है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।

7. तुला राशि -
मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि -
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से लाभ की संभावना। हवाई यात्रा के योग बन रहे है। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

9. धनु राशि -
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव करें। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

10. मकर राशि -
ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

11. कुम्भ राशि -
पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। ध्यान रहे आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है।

12. मीन राशि - 
कानूनी अडचनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live