अपराध के खबरें

30 मार्च राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

30/03/2021,मंगलवार।
चैत्र मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत 2077,
शक संवत 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
बसंत ऋतु,दक्षिणे काल:,

द्वितीया तिथि रा 09:28 तक,
उपरांत तृतीया तिथि आरंभ।
चित्रा नक्षत्र दि 03:08 तक,
उपरांत स्वाति नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा तुला राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:53,सूर्यास्त 06:07,
दिन का राहुकाल - दि 07:23 से 08:56 तक,इसके बाद दि 01:34 से03:06 तक।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि-
आकस्मिक लाभ संभव। लेकिन, संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल रहेंगे। पूर्व में लिए निर्णय बदलना पड़ेंगे।

2. वृषभ राशि-
आज झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी द्वारा आपकी कार्यशैली पर सवाल उठाना संभव। कई दिनों से मकान को लेकर सोच रहे हैं आज आपका सपना पूरा हो सकता है।

3. मिथुन राशि-
नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदले लाभ होगा। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

4. कर्क राशि -
जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हे जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

5. सिंह राशि -
अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। मन पसंद भोजन की प्राप्ति के बीच चमत्कारी लाभ के भी योग हैं। घर परिवार में शान्ति बनाए रखें।

6. कन्या राशि -
आपके जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती हे, सतर्कता से काम करें।

7. तुला राशि -
कार्यों में रुकावट आ सकती है। लेकिन, संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।

8. वृश्चिक राशि -
व्यपार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधी मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा।

9. धनु राशि -
आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है।

10. मकर राशि -
जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। यात्रा के योग लाभकारी सिद्ध होगें।

11. कुम्भ राशि -
शासन प्रशासन की अड़चने आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करते हुए सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

12. मीन राशि -
स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live