अपराध के खबरें

4 मार्च राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?



04/03/2021,गुरुवार।
फाल्गुन मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण,दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, पूर्वे काल:,

षष्ठी तिथि रा01:49 तक,
उपरांत सप्तमी तिथि आरंभ।
विशाखा नक्षत्र रा 03:37 तक,
उपरांत अनुराधा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा तुला राशि में रा 09:40 तक,उपरांत वृश्चिक राशि में।
सूर्योदय 06:13,सूर्यास्त 05:47 तक।
दिन का राहुकाल - दि 09:06 से 10:33 तक,इसके बाद दि 12:00 से 01:27 तक।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि:-
मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है। विरोधी नुकसान पंहुचा सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ कमजोर रहेगा।

2. वृषभ राशि:-
व्यापरिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं, विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।

3. मिथुन राशि:-
आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदिकियां आएंगी। जीवन संगनी का साथ मिलेगा। स्वास्थ में सुधार होगा।

4. कर्क राशि:-
आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रीय होंगे, पेट के रोग से पीड़ित रहेंगे।

5. सिंह राशि:-
संपर्क का आज लाभ मिलेगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

6. कन्या राशि:-
नौकरी में पदौन्नति हो सकती है। न्याय पक्ष अनुकूल रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे।

7. तुला राशि:-
रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। पुराना लेन देन होगा। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। किसी कार्यक्रम की रूप रेखा बना सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि:-
व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबध में कडवाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

9. धनु राशि:-
मन की अस्थिरता रहेगी। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपके संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सानिध्य मिलेगा।

10. मकर राशि:-
आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश की संभावना है। जो लाभदयक रहेगा। व्यापार व्यवसाय को नई उंचाई मिलेगी। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव।

11. कुम्भ राशि:-
नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शुभ है। साथ ही परिजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

12. मीन राशि:-
अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। ध्यान देकर कार्य करें। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूरे होगे। मौज मस्ती में समय व धन खर्च होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
विशेष - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली वास्तु यज्ञोपवित विवाह पूजा पाठ माहा मृत्यंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live