अपराध के खबरें

7 मार्च राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

07/03/2021,रविवार।
फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण,दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु,दक्षिणे काल:,

नवमी तिथि रा 07:12तक,
उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
मूल नक्षत्र रा 11:12तक,
उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृश्चिक राशि में रा 12:29 तक,उपरांत धनु राशि में।
सूर्योदय 06:10 ,सूर्यास्त 05:50,
दिन का राहुकाल - दि 07:34 से 09:03 तक,इसके बाद दि 02:57 से 04:25 तक।

नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है ?
1. मेष राशि :
आज आपका दिन शुभ है। प्रेमी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिताएंगे। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी

2. वृषभ राशि:
आज आपके लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। वरिष्ठों से सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। भविष्य को लेकर चल रही चिंताओं के बीच निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रह सकती है। प्रेमियों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

3. मिथुन राशि :
आज कार्यों में रुकावट नहीं होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। थोड़े से प्रयास से सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। यात्रा पर जाने के लिए दिन अनुकूल है। आपको आपकी यात्रा का अच्छा फल भी मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

4. कर्क राशि :
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। रुपए-पैसे का आगमन होता रहेगा। नई योजनाएं बनेंगी। रिश्तेदारों से न उलझें। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में स्थिति अच्छी हो रही है। सेहत ठीक रहेगी।

5. सिंह राशि :
आज अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफलता दिलाएंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे। मानसिक चंचलता पर काबू रखें।

6. कन्या राशि :
आज आप चिंता और कन्फ्यूजन से घिरे रह सकते हैं। जिससे काम में बाधा उत्पन्न होगी। किसी मामले में आपको सलाह लेना भारी पड़ सकता है। आज कॅरियर को लेकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

7. तुला राशि :
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। अचानक से आमदनी होने की संभावना है। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियों के साथ आपको कुछ नए अधिकारों की प्राप्ति भी हो सकती है। कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकता है।

8. वृश्चिक राशि :
आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

9. धनु राशि :
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है।

10. मकर राशि :
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। इनकम को लेकर आप परेशान रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शानदार है। बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। संतान से विवाद संभव।

11. कुंभ राशि :
आज का दिन आप के लिए काफी व्यस्तता लेकर आएगा। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है।
— आज बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा करते समय दुर्घटना की संभावना है।

12. मीन राशि :
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कॅरियर में आपको सफलता मिलेगी। लेकिन खर्चे बढ़ने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है। जीवनसाथी बीमार भी हो सकता है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
विशेष - ज्योतिष हस्तलिखित जन्मकुंडली वास्तु यज्ञोपवित संस्कार विवाह पूजा - पाठ माहा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live