अपराध के खबरें

मधुबनी जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने का विभागीय मंत्री ने दिया आश्वासन

पप्पू कुमार पूर्वे 

मधुबनी जिले के झंझारपुर के जदयू सांसद आरपी मंडल ने कहा कि जिले में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का सपना अब साकार होने वाला है। जिले में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का वर्षों से लंबित मामला अब निष्पादन की ओर बढ़ चला है। उन्होंने लोकसभा में मधुबनी जिला में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का वर्षो से लंबित मुद्दा उठाते हुए इस मामले को त्वरित गति से निष्पादन करने की मांग की। इस मांग पर लोकसभा में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने यथाशीघ्र मधुबनी जिले में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का आश्वासन दिया।सांसद ने बताया कि उन्होंने लोकसभा में बहस के दौरान कहा है कि मधुबनी जिला में दो संसदीय क्षेत्र, 10 विधानसभा क्षेत्र, पांच अनुमंडल, 21 प्रखंड एवं 399 पंचायत है।लेकिन आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी मधुबनी जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना नहीं की जा सकी है। जबकि इस जिले में एसएसबी की दो बटालियन, कस्टम कार्यालय से लेकर कई केंद्रीय कार्यालय भी है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालय भी है। जिसे कारण केंद्रीय एवं राज्य कर्मियों के बच्चों को पढाई में दिक्कत हो रही है।
श्री मंडल ने बताया कि उन्होंने लोकसभा में कहा कि वर्ष 2007 मे केंद्रीय विद्यालय के लिए लदनिया प्रखंड के पिपराही पंचायत में स्थल का चयन किया गया था। लेकिन, विभागीय उदासीनता के कारण केंद्रीय विद्यालय खोलने का मामला अब तक अटका पड़ा है। जबकि झंझारपुर और मधुबनी संसदीय क्षेत्र की सीमा 171 किलोमीटर लंबी है जो भारत-नेपाल सीमा से जुड़ी है। झंझारपुर संसदीय क्षेत्र से केन्द्रीय विद्यालय, दरभंगा की दूरी लगभग एक सौ किमी है। जिस कारण भी मधुबनी जिले में केन्द्रीय विद्यालय यथाशीघ्र खेला जाना आवश्यक है। सांसद श्री मंडल ने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस संबंध में आवश्यक पहल के लिए विभागीय प्रकिया को फिर से शुरू कर दी गयी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live