अपराध के खबरें

महिला होली मिलन समारोह का आयोजन में विधायक नीतू सिंह दिखे झाल ढोल के साथ जम कर उड़ा अबीर गुलाल

आलोक वर्मा 

हिसुआ(नवादा): हिसुआ प्रखंड के नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 में उत्साहित महिलाओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिसुआ विधायक नीतू देवी ने महिला को मान -सम्मान बढ़ाने के लिए अपने हाथों से ढोलक और झाल बजाकर महिला को संतुष्ट कर दिया। पुरे जोश खरोश के साथ विधायक होली के रंग में रंग गए। यह कार्यक्रम पूर्व वार्ड पार्षद बसंती देवी के देखरेख में महिला होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक ने कहा हम महिला नारी किसी पुरुष से कम नहीं है। इस बार होली में अपने मर्द को शराब पीने से रोक लगाएंगे सभी महिला। उपस्थिति उत्साहित महिलाओं ने विधायक के बातों को समर्थन किया। विधायक नीतू सिंह ने होली गीत गाकर सारे महिला को झुमा दिया। होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा होली सुनकर खुशी से झूम उठा मौजूद प्रियंका बरनवाल, सरोज देवी, मीरा स्वर्णकार, प्रतिमा देवी, रीना चौधरी ,गीता देवी, सीमा देवी,विनय कुमार गुप्ता,मधुसुदन चौधरी, पवन गुप्ता, एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक सिंह भी मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live