अपराध के खबरें

महिलाओं के अपमान करने पर पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री का जिला गेट के मुख्य द्वार पर पुतला दहन किया गया

प्रिंस कुमार 

शिवहर----समाहरणालय गेट पर आज भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनीता चौधरी के नेतृत्व में पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के द्वारा महिलाओं का अपमान करने के आक्रोश में पुतला दहन किया गया ।

भाजपा महिला जिला अध्यक्ष पुनीता चौधरी नहीं बताया है कि जिसमें पूरे शहर में नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, सोनिया गांधी शर्म करो ,भूपेंद्र हुड्डा मुर्दाबाद के नारों के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला दहन किया गया ।

इस अवसर पर महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के शिवहर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सीता देवी, मधु देवी ,मिथिलेश देवी, सलोनी कुमारी, गीता देवी, शर्मिला देवी, पूजा कुमारी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा ,विनय कुमार सिंह, नंदकिशोर चौधरी, जिला महामंत्री अनिल कुमार सिंह ,सांसद प्रतिनिधि राजेश जी, रोशन कुमार ,सुनील सिंह राणा, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार के साथ दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन में भागीदारी अपनाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live