अपराध के खबरें

जानिए बिहार में कहां दूल्हे को देखकर मंडप छोड़ भागी दुल्हन

अनूप नारायण सिंह 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-पश्‍च‍िम चंपारण के नौतन प्रखंड क्षेत्र के सनकहिया माई स्थान पर बुधवार की दोपहर शादी के दौरान अजीबों-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। अधेड़ दूल्हा को देख दुल्हन शादी से इंकार कर दी । इस कारण बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। शादी की तैयार‍ियां पूरी हो गई। बारात भी ससमय पहुंच गई। सात फेरे होने से पहले की सारी रस्‍में भी पूरी कर ली गई। पूरा महौल हंसी खुशी का था। पर मंडप पर बैठी दुल्‍हन के सामने जैसे ही दुल्‍हा पहुंचा, लड़की भड़क गई और शादी से इंकार कर द‍िया। जब उसपर शादी करने का दबाव बनया गया तो वो वहां से भाग गई। यह सब पढ़कर आपको मामला फ‍िल्‍मी लग रहा होगा। पर ऐसा हुआ है पश्‍च‍िम चंपारण के नौतन में। 
ज‍िले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के सनकहिया माई स्थान पर बुधवार की दोपहर शादी के दौरान अजीबों-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। अधेड़ दूल्हा को देख दुल्हन शादी से इंकार कर दी । दोनों पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की। लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। जब दुल्हन पक्ष के लोग दबाव बनाने लगे तो वह मंडप से गायब हो गई। दुल्हन के गायब होने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होनी लगी। नौबत हाथापाई की भी आ गई। प्रबुद्ध ग्रामीणों ने बीच- बचाव कर मामले को शांत कराया। आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live