अपराध के खबरें

पैक्स अध्यक्ष मार कर हत्या के बाद मटियरिया बाजार में जमकर प्रदर्शन किया पथराव

प्रिंस कुमार 

अरेराज-मोतिहारी सड़क जाम, लोगों ने बाइक फूंकी
लोगों ने किया पुलिस पर पथराव, बचाव में फायरिंग
मोतिहारी में दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने खाद दुकान में घुसकर पैक्स अध्यक्ष के सिर में गोली मारी। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया बाजार पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई। हत्या के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने भाग रहे अपराधियों में से एक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। गुस्साए लोगों ने अपराधियों की बाइक में आग लगा दी और अरेराज-मोतिहारी रोड को जाम कर दिया। पुलिस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए हवाई फायरिंग की। पकड़ाए अपराधी ने कहा कि उसे मटियरिया पंचायत के मुखिया ने हत्या की सुपारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान मटियरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता के रूप में हुई है।

आक्रोशित लोगों ने किया पुलिस पर पथराव

इधर, लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुट गई है। लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस मामले में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तब तक वे सड़क पर ही डटे रहेंगे। लोग पुलिस से अपराधी को ग्रामीणों के हाथों सौंपने की मांग करने लगे। पुलिस ने मना किया तो लोग पुलिस पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। लोग नहीं माने और उग्र होकर पुलिस पर पथराव करने लगे। पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए हवाई फायरिंग की है। मोतिहारी SP मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति बरतने की अपील कर रहे हैं।

चुनावी रंजिश में हुई हत्या

SP नवीन चंद्र झा के अनुसार एक अपराधी को स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान अनिल सहनी के रूप में हुई है। SP के अनुसार पूछताछ अनिल सहनी ने बताया कि मटियरिया पंचायत के मुखिया सुरेंद्र सिंह उसे पैक्स अध्यक्ष को मारने की सुपारी दी। इसके बाद उसने अपने साथी के मिलकर पैक्स अध्यक्ष की हत्या की। इसके बाद पुलिस छापेमारी कर आरोपी मुखिया सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुस्साए लोगों ने अपराधी की बाइक फूंक दी।

गुस्साए लोगों ने अपराधी की बाइक फूंक दी।

पैक्स चुनाव में मुखिया ने किया था विरोध

स्थानीय लोगों के अनुसार पवन गुप्ता मंगलवार सुबह अपने खाद की दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार 2 अपराधी आए और दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पवन गुप्ता को 6 गोली लगी, जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग का कहना है कि पैक्स चुनाव में मुखिया सुरेंद्र सिंह ने पवन गुप्ता का विरोध किया था। इसके बाद दोनों में विवाद चल रहा था।

पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे पैक्स अध्यक्ष

लोगों का कहना है कि पैक्स चुनाव जीतने के बाद पवन गुप्ता पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। मटियरिया पंचायत मुखिया को डर था कि पवन पंचायत चुनाव लड़ेगा तो वह जीत जाएगा। लोगों का कहना है कि चुनाव हारने के डर से ही मुखिया ने पवन की हत्या की सुपारी दी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live