अपराध के खबरें

अग्नि पीड़ितों से मिले विधायक,दुर्घटना पर जताई संवेदना

- रेडक्रास सोसायटी द्वारा दी गई आवश्यक सामग्री


प्रिंस कुमार 
शिवहर:- विधायक चेतन आनंद शनिवार को पुरनहिया प्रखंड के बेदौल बाज में अगलगी की घटना से प्रभावित परिवारों से मिले। दुर्घटना एवं हुए नुकसान पर संवेदना जताई। वहीं प्रभावित कुल 28 परिवारों के बीच कंबल, बाल्टी, तिरपाल एवं मास्क सहित जरुरी सामग्रियों का वितरण किया जो रेड क्रास सोसायटी के द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। 
मौके पर सोसायटी के जिला सचिव गिरीश नंदन सिंह प्रशांत, विधायक प्रतिनिधि संजिव कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह कांग्रेस जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
 विधायक चेतन आनंद ने कहा है कि आकस्मिक आपदा में घर का एक भी सामान निकल नहीं पाया जिस कारण लाखों लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया। इन सबकी भरपाई होना असंभव है बावजूद अग्नि पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। भरोसा दिलाया कि विधानसभा में भी इसकी आवाज उठाएंगे।
गौरतलब हो कि शुक्रवार को बसंत जगजीवन पंचायत के बेदौल बाज गांव में अचानक आग लग गई थी जिसमें भरत पासवान, बिंदु देवी, पूनम देवी ,मिंटू देवी ,संगीता देवी, बबीता देवी ,प्रतिमा देवी, बालगिरी पासवान ,सरोज देवी, चांदनी देवी, दसई पासवान ,चिंता देवी, सुरेंद्र पासवान सहित 24 गरीब लोगों का घर पूरी तरह जल गया। शनिवार को विधायक चेतन आनंद की मौजूदगी में प्रभावित परिवारों को सहायता सामग्री दी गई।
मौके पर .... विधायक प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह राजद के जिला उपाध्यक्ष बबलु खां कांग्रेस जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह राजद जिला प्रवक्ता प्रेम शंकर पटेल राजद के युवा जिला अध्यक्ष विनोद राय राजद के शिवहर प्रखण्ड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद मधूकर जयशंकर सिंह रामकुमार सिंह शलेनदर पशवान सतीश कुमार साहेब सिंह उदय सिंह मौजूद थे
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live