अपराध के खबरें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और समानता पर दिया गया जोर

पप्पू कुमार पूर्वे 


मधुबनी जिला के जयनगर के नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके किया गया।इस कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान,अधिकार सहित अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। महिलाएं मानव जीवन का आधार है। बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की इज्जत व मान- सम्मान देना चाहिए। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आज अग्रणी भूमिका निभा रही है। हमें महिलाओं की रक्षा करनी चाहिए। महिलाओं के प्रति हमारी सोच पूरे वर्ष ही अच्छी होनी चाहिए। इससे अच्छे समाज का निर्माण होगा।इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद दुर्गा देवी ने कहा कि आज देश के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के समान कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। छोटे छोटे उद्योग कारखानों से लेकर बड़ी बड़ी कंपनियों और सरकारी संस्थाओं में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही हैं और अपनी कार्यक्षमता का परिचय भी दे रही हैं। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज बेटियों को समाज में समान अधिकार प्राप्त है इसलिए बेटियों को भी पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि समाज महिला व पुरुष दोनों वर्ग मिलकर से बना हुआ है, दोनों के विकास से ही समाज के विकास संभव है। इस अवसर पर गणेश पासवान ने महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी महिलाओं के हक सम्मान और समानता के लिए प्रयास करने की जरूरत है।इस मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान,उप मुख्य पार्षद दुर्गा देवी,गणेश पासवान,मंगला देवी,गोविंद कुमार,शिवजी पासवान,मंजुला देवी,आरती देवी सहित अन्य मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live