अपराध के खबरें

पुल के निर्माण कार्य का कार्यरम्भ माननीय मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सुमित कुमार सिंह के द्वारा किया गया

अनूप नारायण सिंह 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-चकाई विधानसभा अंतर्गत सोनो प्रखंड में महूँगाय-बोझायत पथ के बरनार नदी पर द्वितीय उच्चस्तरीय पुल के निर्माण कार्य का कार्यरम्भ माननीय मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सुमित कुमार सिंह के द्वारा किया गया।इस मौक़े पर सोनो प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता प्रिया जी,सोनो प्रखंड अँचलाधिकरी अनिल कुमार चौबे जी,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों में एतवारी यादव जी,झारी किशकु जी,लाला किशकु जी,छोटेलाल मुर्मू ज़ी,भगवान सिंह जी,श्रवण सिंहजी,वासुदेव दास जी,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
इस पुल के कार्यरम्भ से इलाक़े के लोगों में हर्ष का माहौल है।
5 करोड़ 41 लाख की लागत से बनने वाले इस पुल की लम्बाई 126.64 मीटर होगी।
जिससे अब सैकड़ों गाँव NH 333-A से सीधे जुड़ जाएँगे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live