अपराध के खबरें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डीएम, एसपी, एडीएम, एसडीएम ने दी शुभकामनाएं

जिला परिषद अध्यक्ष नीलम देवी, नगर अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह, राजलक्ष्मी ग्रुप सेवा संस्थान के निदेशक देवव्रत नंदन सिंह उर्फ सोनू बाबू सहित कई जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं


प्रिंस कुमार 

जिला शिवहर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिवहर जिले के महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी सज्जन राजशेखर, पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती, उप विकास आयुक्त विशाल राज, अपर समाहर्ता शंभू शरण, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी सहित जिला परिषद चेयरमैन नीलम देवी, नगर अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह,राजलक्ष्मी ग्रुप सेवा संस्थान के निदेशक देवव्रत नंदन सिंह उर्फ सोनू बाबू,इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव गिरीश नंदन सिंह "प्रशांत" ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
अपने संदेश में कहा कि आज के दिन महिलाओं से जुड़े मुद्दों को रेखांकित करने तथा उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का है।बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन शिवहर महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा ,पोषण, क्षमता वर्धन, सुरक्षित वातावरण आदि के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है एवं इसके सकारात्मक परिणाम भी परिलक्षित हो रहे हैं।
समाज कल्याण विभाग महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण के लिए सतत प्रयत्नशील है।नारी शक्ति योजना के तहत महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिला हेल्पलाइन ,अल्पावास गृह,रक्षा गृह, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए पालनाघर ,सामाजिक पुर्नवास कोर्स , सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, महिला अधिकारों एवं विभिन्न सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन और महिलाओं के कौशल विकास हेतु व्यापक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त महिलाओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज के नव निर्माण एवं सर्वांगीण विकास में आधी आबादी को भागीदारी एवं भूमिका पर गर्व करते हुए जिला प्रशासन शिवहर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सदैव संकल्पित बताया है।

अपने संदेश में कहा है कि महिला सशक्तिकरण हेतु शराबबंदी जैसे क्रांतिकारी निर्णय का सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है, साथ ही बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु राज्यव्यापी अभियान चलाकर इन बुराइयों को भी जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन प्रतिबंध है। नारी शक्ति योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से बालिकाओं एवं किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए व्यापक पहल की जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live