अपराध के खबरें

महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को कोरोना टीका का तोहफा


- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं को लगा कोरोना टीका

प्रिंस कुमार 

शिवहर, 8 मार्च| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस बार सरकार ने महिलाओं को खास तोहफे दिए। राज्य भर के साथ शिवहर में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को कोरोना का टीका लगाने के लिए खास इंतजाम किए गए थे । महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पूर्व की भांति ही मान्य 45 वर्ष से 59 वर्ष तक की बीमार महिलाएं, 60 वर्ष से ऊपर की बुजुर्ग महिलाओं को कोरोना टीका दिया गया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए कोरोना टीकाकरण से बेहतर और क्या तोहफा हो सकता है। सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राथमिकता के आधार पर महिला लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। 

आशा कार्यकर्ताओं ने की मदद
स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदी, आंगनबाड़ी की सहायिका और आशा कार्यकर्ता ने घर-घर से महिलाओं को टीकाकरण केंद्र तक लाने में सहयोग किया। क्योंकि इन्हें ग्रामीण परिवेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की और 45 से 59 वर्ष की गंभीर रोगों से ग्रसित महिलाओं की जानकारी होती है।

गुब्बारों से सजाया गया था टीकाकरण केंद्र 
अस्पताल सहित जिले के सभी टीकाकरण केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। गुब्बारे लगाये गए थे। साथ ही आवश्यकतानुसार सभी चीजों की व्यवस्था की गई, ताकि महिलाओं को कोई तकलीफ ना हो। टीकाकरण सत्र स्थल पर महिलाओं के बैठने के लिए पर्याप्त मात्रा में कुर्सी की व्यवस्था, साथ ही पीने की पानी और सभी सत्र स्थल पर पर्याप्त मात्रा में मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं को टीका लगाने के लिए प्रेरित करने को लेकर अस्पताल में पोस्टर और बैनर लगे थे।  

उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को मिला सम्मान
उत्कृष्ट काम करने वाली 10 महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। दो डॉक्टर, दो आशा कार्यकर्ता, दो नर्स समेत 10 महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

टीकाकरण के बाद भी इन नियमों का पालन जरूरी
- मास्क का इस्तेमाल
- नियमित साबुन पानी से हाथ धोना 
- हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल
- 6 फीट की शारीरिक दूरी रखने का पालन करे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live