अपराध के खबरें

10 अप्रैल राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

10/04/2021,शनिवार।
चैत्र मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत 2077,
शक संवत 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
बसंत ऋतु,दक्षिणे काल:,

चतुर्दशी तिथि रा शे 05:40 तक,
उपरांत अमावस्या तिथि आरंभ।
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र दि 07:08 तक,उपरांत उत्तराभाद्रपद आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:44,सूर्यास्त 06:16,
दिन का राहुकाल - प्रा 05:51 से 07:16 तक,इसके बाद दि 01:16 से03:11 तक, इसके बाद दि 04:45 से 06:19 तक।

आज - प्रदोष चतुर्दशी व्रत ।
विशेष - उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि:-
समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा।

2. वृषभ राशि:-
हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।

3. मिथुन राशि:-
लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

4. कर्क राशि:-
मन के अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव और चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं।

5. सिंह राशि:-
बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। जो लोग आप के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे। वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे।स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा।

6. कन्या राशि:-
अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

7. तुला राशि:-
प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए श्रीराम की पूजा करें।

8. वृश्चिक राशि:-
समय से अपने काम को करना सीखें।जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें।

9. धनु राशि:-
व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आएंगे।अचानक हाथ में आए लाभ के अवसरों को जाने न दें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी।न्यायपक्ष मजबूत होगा।

10. मकर राशि:-
न चाहते हुए भी आज आपको दूसरों के लिए काम करना होगा। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।

11. कुम्भ राशि:-
बकाया वसूली होगी। तनाव और अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंदी शांत रहेंगे। दूसरे लोगो की बातो पर जल्द विश्वास करने से बचें।

12. मीन राशि:-
व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाहन सुख मिलेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live