अपराध के खबरें

13 अप्रैल राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

13/04/2021,मंगलवार।
चैत्र मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम नव संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण,उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु,दक्षिणे काल:,

प्रतिपदा तिथि दि 08:55 तक,
उपरांत द्वितीया तिथि आरंभ।
अश्विनी नक्षत्र दि 01:12 तक,
उपरांत भरणी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मेष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:42, सूर्यास्त 06:18,
दिन का राहुकाल - दि 07:15 से 08: 51 तक,इसके बाद 01:36 से 03:11 तक।

आज - हिंदू नववर्ष नव विक्रम संवत 2078 आरंभ,बसंत नवरात्र आरंभ,कलश स्थापन,श्री दुर्गा पूजनोत्सव,प्रथम मां शैलपुत्री पूजा।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

मेष
मकान बदलने से लाभ होगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। कार्य में बाधा संभव है। कुछ जगह झुकना लाभप्रद रहेगा। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी।

 वृषभ
अपने कॅरियर को लेकर ईमानदार रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान रहेगी।

 मिथुन
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सोच विचार कर व्यापार करे अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

 कर्क
अपने हौंसले से ही आप उन्नति करेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। आपसी विवाद न करें। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है।माता पिता को अस्वस्थता रहेगी। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

सिंह
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि के बीच सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

 कन्या
पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव, शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। बड़ों की बात ध्यान से सुनकर उस पर फैसला लें।

तुला 
अधिकारों का गलत प्रयोग करने से बचें। यात्रा लाभकारी रहेगी।आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

 वृश्चिक 
प्रोफेशन में परिवर्तन की कोशिशों के बीच उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी होंगे। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे।

धनु
प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे।घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता के बीच बकाया वसूली होगी। अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा होगी जो यात्रा लाभकारी रहेगी।

 मकर 
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी। नई योजना को शुरु करने की कोशिश करें। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है।

कुंभ 
आज का दिन महत्वपूर्ण है।निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव हे।धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विवाद न करें।

 मीन 
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा।वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। संतों का सानिध्य मिलेगा। विवाद से बचें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live