अपराध के खबरें

17 अप्रैल राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

17/04/2021,शनिवार।
चैत्र मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण,उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,
पंचमी तिथि दि 04:32 तक,
उपरांत षष्ठी तिथि आरंभ।
मृगशिरा नक्षत्र रा 11:05 तक,
उपरांत आर्द्रा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृष राशि में दि 09:59 तक,उपरांत मिथुन राशि में।
सूर्योदय 05:39,सूर्यास्त 06:22 तक।

आज - सूर्यषष्ठीव्रत खरना,श्री पंचमी,लक्ष्मी पूजन।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज राशियों का संभावित बोलचाल क्या है।
मेष 
 फिजूलखर्ची को लेकर सतर्क रहें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी इच्छाओं को सीमित रखिए। बचत पर फोकस करना आवश्यक है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधान रहना होगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कारोबार से जुड़ी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

वृषभ 
 मानसिक रूप से काफी परेशान रहेंगे। कामकाज का बोझ अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सहायता मिलेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। माता-पिता के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन
 दिन बेहद शुभ रहेगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपके सभी लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर मीटिंग हो सकती है, सभी आपके विचारों से सहमत होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। थोड़े प्रयास में अधिक सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क 
आज किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। घर परिवार की चिंता दूर होगी। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

सिंह 
 तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। किसी भी बड़े काम के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति को ही अपना साथी बनाएं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कानूनी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं।

कन्या 
 आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। रुके हुए कार्य गति पर आएंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिलने के योग हैं।

तुला 
अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। किसी भी व्यक्ति से बात करते समय आप अपने शब्दों पर ध्यान दें। आपको बात-बात पर गुस्सा आ सकता है, जिस पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जरूरी कामों पर फोकस करें। अचानक किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन बेहद खुश रहेगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को कामकाज के दौरान सजग रहने की जरूरत है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक
 रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। किसी भी यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन जरूर करें अन्यथा हादसों के साथ आर्थिक दंड भुगतना पड़ेगा। नौकरी को लेकर कुछ परेशानियां उभर सकती हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा, इससे आपको फायदा मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने ग्राहकों को लुभाने में सफल हो सकते हैं।

धनु 
आज का दिन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है। आज आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मुनाफा बढ़ेगा। दूर संचार माध्यम से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। प्रभावशाली लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

मकर 
 मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कामकाज का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य से पूरा कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए मामलों में कोई भी फैसला लेते समय आप जल्दीबाजी ना दिखाएं अन्यथा भविष्य में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ
 परिवार के लोगों के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं परंतु महामारी को देखते हुए संक्रमण से सुरक्षित रहने के सभी उपायों का सख्ती से पालन कीजिए। सरकारी कामकाज में फायदा मिलेगा। आप अपनी गलतियों में सुधार कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को बहुत ही जल्द अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। कैरियर के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे।

मीन राशि
 दिन काफी कठिन रहेगा। आपके बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्ययन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live