अपराध के खबरें

20 अप्रैल राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

20/04/2021,मंगलवार।
चैत्र मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे में:,

आष्टमी तिथि रा 07:16 तक,
उपरांत नवमी तिथि आरंभ।
पुष्य नक्षत्र रा 03:07तक,
उपरांत अश्लेषा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:37,सूर्यास्त06:23,
दिन का राहुकाल -दि 07:11 से08:48 तक,इसके बाद दि 01:38 से03:14 तक।

आज -महा अष्टमी व्रत संधि पूजा दीक्षा ग्रहण।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।

मेष
आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। आपकी मान- प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। नए संबंधों में नजदीकी बढेंगी, किसी का बेसब्री से इन्तजार होगा। यात्रा हो सकती है।

 वृषभ
दिन भाग-दौड़ वाला रह सकता है। आपका उत्साह व्यावसायिक स्थितियों को आपको पक्ष में मोड़ देगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है। यात्रा फलदायी साबित होगी।

 मिथुन
आज ऐसे ही काम शुरू करें जो जल्दी पूरे हो जाएं। आज होने वाले ज्यादातर फैसले आपके ही पक्ष में होने के योग हैं। अधिकारी भी आपसे खुश हो सकते हैं। परिवार की जरूरतों और कामकाज के लिए आपको काफी समय देना पड़ सकता है।

कर्क
दिन अच्छा है । आप अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में सक्षम होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। पर्याप्त धनार्जन के बीच ऑफिस में आपको कोई नया काम दिया जा सकता है। अपने जीवन साथी के साथ एक अच्छे विचारधारा के टकराव का सामना करेंगे, लेकिन दिन के अंदर सभी चीजें खत्म हो जाएंगी।

 सिंह 
आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो भविष्य में जीवनसाथी में तब्दील हो सकता है। जीवन में खुशियों के आगमन से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी. ऑफिस के दोस्त के साथ ज्यादा समय बीत सकता है।

 कन्या
नौकरी लगने की संभावना है। माता-पिता का सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। मन में उथल-पुथल मची रहेगी।

तुला 
धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके सारे काम आसानी से और समय पर निपट सकते हैं। आपको ऑफिस में कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है । चीजें धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं. अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा.

 वृश्चिक
आज आपके प्रेम संबंधों में एक नई शुरुआत होने के योग बन रहे हैं। आपको लाभ होगा। साथ ही आपका अनुभव आपको दूसरों से अलग बनाएगा। दिमाग में उलझन रहेगी। शाम को स्थिति बेहतर होगी।

धनु 
आपकी रचनात्मकता की तारीफ हर जगह होगी। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आपको आमदनी का कोई नया सोर्स मिलेगा. सेहत के मामले में आपका दिन ताजगी से परिपूर्ण रहेगा।

मकर
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मौद्रिक लाभ का संकेत के बीच आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रतिद्वंद्वी की गतिविधि पर आपको नजर रखनी पड़ सकती है। प्यार और दांपत्य जीवन में प्रेम की अधिकता होगी।

कुंभ 
आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। अधूरे और रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। खास लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। किसी सहकर्मी के साथ मिलकर किए गए काम में आपसफल रहेंगे। रिलेशनशिप पर पार्टनर प्रश्न चिन्ह लगा सकती है।

मीन 
आज व्यापार में बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर सम्मान में वृद्धि होगी और प्रमोशन या वेतन वृद्धि के रूप में पुरस्कार मिल सकता है। ग्रह स्थिति प्रेम संबंधों के प्रति आपके जुनून को हवा देने का काम कर सकती हैं ।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live