अपराध के खबरें

23 अप्रैल राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

23/04/2021,शुक्रवार।
चैत्र मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

एकादशी तिथि सं 05:20 तक,
उपरांत द्वादशी तिथि आरंभ।
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रा 02:44 तक,उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा सिंह राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:34 तक,सूर्यास्त 06:26 तक।
दिन का राहुकाल - दि 08:46 से 12:00तक।

आज - कामदा एकादशी व्रत।
नोट - उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

मेष 
आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत हैं । सम्पति के विवाद समाप्त हो सकते हैं । पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। वाहन खरीदने के लिए उपयुक्त समय है।

 वृषभ
अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाये रखें। परिवार में शांति बनाए रखने से लाभ होगा। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। दिन मध्यम है।

 मिथुन
समय की अनुकूलता का आभास होगा।लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। खर्च बढ़ेंगे।

 कर्क 
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कॅरियर में बदलाव आएगा। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच से परे काम होने से दुविधा में रहेंगे।

 सिंह
आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

 कन्या
व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। निराशा कम होगी। समय की अनुकूलता का आभास होगा। खर्च की जगह लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

 तुला
जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाये लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। हर प्रयास को सफल बनाने की कोशिश करें, पैसों की हर स्थिति पर नजर बनाये रखें।

 वृश्चिक
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधो में मधुरता आयगी।

धनु 
लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। लेकिन, भय भी बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे। विदेश जाने के योग बनेंगे।

 मकर 
धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। लेकिन, सोचने समझने की शक्ति में कमी आयगी । माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा । विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं ।

 कुंभ 
कार्यस्थल पर विवादों की सम्भावना है, उचित होगा आप संयम से काम लें। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। तनाव की स्थिति में अपना आपा न खोएं। सबकी बात सुनकर ही निर्णय लें।

 मीन
समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज पुराने रोग उभरने की संभावना है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live