अपराध के खबरें

26 अप्रैल राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

क्षमाप्रार्थी - कुछ कारणवश 25/042021 का राशि फल अस्वस्था के कारण हम आप सभी के समक्ष प्रस्तुत नही कर पाए इसके लिए क्षमा चाहता हूं।

26/04/2021,सोमवार।
चैत्र मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

चतुर्दशी तिथि दि 11:54 तक,
उपरांत पूर्णिमा तिथि आरंभ।
चित्रा नक्षत्र रा 11:11 तक,
उपरांत स्वाति नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कन्या राशि में दि 12:06 तक,उपरांत तुला राशि में।
सूर्योदय 05:33, सूर्यास्त 06:27 तक।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का आज का संभावित बोलचाल क्या कहता है

 मेष 
आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है।

 वृषभ 
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ मिलेगा। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

 मिथुन 
आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाये। साझेदारी से लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

 कर्क 
पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा, लेकिन मन ही मन किसी बात से परेशान हैं। ऐसे में अपने विश्वसनीय जनों से विचार करके ही निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे । विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह 
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताय नुकसान हो सकता है। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा।

 कन्या 
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन जोखिम के कार्यों से दूर रहें। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर सकते हैं, अतः सतर्क रहें। धन संचय में सफल होगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

 तुला 
कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चडाव आते हैं, हताश होकर ना बैठे वरना नुसकान आप के साथ कई लोगों का भी होगा।

 वृश्चिक
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफल होंगे। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे, मशीनरी के स्थान परिवर्तन से समस्या का समाधान हो जायेगा।

 धनु 
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है।

 मकर 
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

कुंभ 
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाये। खुद के तौर तरीके को बदलें। आज कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी।

 मीन
केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि अपनी जरूरी जिम्मेदारियों को भी पूरा करें। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ भी होगा। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे।

नोट - उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live