अपराध के खबरें

29 अप्रैल राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

29/04/2021,गुरुवार।
बैशाख मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

 तृतीया रा 02:18 तक,
उपरांत चौथ तिथि आरंभ।
अनुराधा नक्षत्र संध्या 06:15 तक,उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृश्चिक राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:31, सूर्यास्त 06:29,
दिन का राहु काल - दि 03:16 से 06:32 तक।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है

मेष 
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। नए दोस्त बनेंगे। उन्नति होगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें।

 वृषभ 
प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को दें।

 मिथुन 
संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। परिवार के आयोजनों में हिस्सा लेंगे।

कर्क
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़े, उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

 सिंह
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। जिसमें आपकी विजय होगी। आज के दिन जितना हो सके उतना विवादों को टालें। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे।

 कन्या
कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

 तुला
धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

 वृश्चिक 
सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे।आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।

 धनु
दिन की शुरुआत में आज स्वभाव गर्म रहने की साथ ही व्यय वृद्धि सम्भव है। वहीं अपने किसी करीबी से धोखा मिलनें की भी आशंका है, अत: सतर्क रहें। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

मकर 
रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है जो चिंताजनक रहेगा। उचित होगा अपने कपड़े रहन सहन इन सबके अलावा अपने व्यवबहार पर भी ध्यान दें।

कुंभ
व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों में आज गति आएगी। परिजनों का स्वास्थ्य नर्म रह सकता है।

 मीन 
अपने काम पर ध्यान दें। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। धार्मिक लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live