अपराध के खबरें

4 अप्रैल राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

04/04/2021,रविवार।
चैत्र मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत 2077,
शक संवत 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
बसंत ऋतु, पूर्वे काल:,

सप्तमी तिथि दि 08:59 तक,
उपरांत अष्टमी तिथि आरंभ।
मूल नक्षत्र दि 07:14 तक,
उपरांत पूर्वाषाढा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा धनु राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:49,सूर्यास्त 06:11,
दिन का राहुकाल - दि 10:27 से 01:33 तक।

आज के दिन - भानूसप्तमी।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि :-
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतो का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें।

2. वृषभ राशि-
वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। मकान बदलने से लाभ होगा।आपको किसी भी कीमत पर झुकना पसंद नहीं है, ऐसे में कार्य में बाधा संभव है।

3. मिथुन राशि-
अपने कॅरियर को लेकर आप ईमानदार रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

4. कर्क राशि-
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। छोटी सी गलती भी हानि का कारण बन सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा।

5. सिंह राशि-
शुभ समाचार मिल सकता है। आप हौसले से ही उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। माता पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

6. कन्या राशि-
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

7. तुला राशि-
पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। कभी कभी अपनों से बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए।

8. वृश्चिक राशि-
आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है। आज अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी।

9. धनु राशि-
प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं, तो खतरा लेना होगा। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

10. मकर राशि-
अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

11. कुम्भ राशि-
परिवार में पूछ परख कम होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता और तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है।

12. मीन राशि-
आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा सम्भल कर मित्रता करें। निवेश शुभ रहेगा। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live