अपराध के खबरें

9 अप्रैल राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

09/04/2021शुक्रवार।
चैत्र मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत 2077,
शक संवत 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
बसंत ऋतु,दक्षिणे काल:,

त्रयोदशी तिथि रा 04:43 तक,
उपरांत चातुर्दशी तिथि आरंभ।
शतभिषा नक्षत्र प्रा 05:59तक,
उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कुंभ राशि में रा 12: 51 तक,उपरांत मीन राशि में।
सूर्योदय 05:45,सूर्यास्त 06:15,
दिन का राहुकाल - दि 08:53 से 12:01 तक।

आज - प्रदोष त्रयोदशी व्रत।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि:-
समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

2. वृषभ राशि:-
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें। पुराने मित्रो से भेट होगी। निवेश से लाभ संभव।

3. मिथुन राशि:-
कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आयगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।

4. कर्क राशि:-
आप की चंचलता के चलते संंबंध कमजोर होंगे। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे अच्छे से समझें, साथ ही उसके प्रति समर्पित रहे तो ही आप सफल होगे।

5. सिंह राशि:-
समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। आपकी लापरवाही के चलते लम्बे समय स्व भूमि सम्बन्धी कार्य रुका हुआ है। समय रहते कार्यवाही करें, अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है।

6. कन्या राशि:-
घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रो से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाएये। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी।

7. तुला राशि:-
कार्यों में रुकावट आ सकती है। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।

8. वृश्चिक राशि:-
कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। रिश्तों में दरार आ के बीच विरोधी सक्रिय होंगे।

9. धनु राशि:-
व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

10. मकर राशि:-
जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है। अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी।

11. कुम्भ राशि:-
नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा।

12. मीन राशि:-
हितकारी समय चल रहा है। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। समय पर कार्य करना सीखें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live