अपराध के खबरें

वरिष्ठ अधिवक्ता विमल कुमार झा के असामयिक निधन पर सीतामढ़ी में शोक की लहर

संवाद 

सीतामढ़ी जिले के वरीय कांग्रेसी नेता सह अधिवक्ता विमल कुमार झा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए समाजवादी विचार मंच के अध्यक्ष रीतेश कुमार गुड्डू ने कहा है कि विमल कुमार झा के निधन से सीतामढ़ी जिले में कांग्रेस पार्टी ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया है।वो एक कट्टर कांग्रेसी थे।छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति में थे। एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि, जिला उपाध्यक्ष भी रहे।जिला वार एसोसिएशन के कार्यसमिति सदस्य भी रहे।रीतेश कुमार गुड्डू ने कहा कि विमल कुमार झा आम लोगों की आवाज थे। जातीय राजनीति से दूर रहकर काम करने वाले एक जमीनी कार्यकरता के रूप में इनकी पहचान थी।बेलसंड और परसौनी इलाके में सभी वर्गो में ये बहुत ही लोकप्रिय थे।विमल कुमार झा के निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में डॉ ब्रजेश कुमार शर्मा, नवल किशोर झा,संतोष कुमार झा शेषनाथ ठाकुर,दिनेश प्रसाद,राजेश कुमार झा, राजीव कुमार सिंह, बबलू कुमार सिंह, शिवा चन्द्र मिश्रा, सत्येन्द्र कुमार तिवारी, आदि प्रमुख थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live