अपराध के खबरें

मधुबनी जिला का जदयू के युवा अध्यक्ष बने संतोष साह, लोगों ने दी बधाई

पप्पू कुमार पूर्वे 
मधुबनी जिला के जयनगर के युवा समाजसेवी संतोष साह को जदयू का युवा जिला का अध्यक्ष बनाए जाने पर सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. इस मौके पर बिहार प्रदेश के युवा जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह,जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि संतोष साह को मधुबनी का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति पार्टी के प्रति उनकी सेवा भावना, देश भक्ति व निष्ठा को देखते हुए की गई है. जदयू के नए युवा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जदयू संगठन को जमीनी स्तर एवं बूथ स्तर पर मजबूत एवं सशक्त बनाना है। जदयू से समाज के सभी वर्गों, युवकों, किसान-मजदूरों से लेकर आम सर्वहारा वर्ग को जोड़ना है। जिले में जदयू का जनाधार बढ़ाने पर विशेष फोकस करना है। नीतीश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का जन-जन के बीच प्रचार किया जाएगा, ताकि लोग इन योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर लाभ उठा सके। जदयू संगठन को सशक्त, संघर्षशील एवं जुझारु बनाना है। जदयू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं से लेकर आम कार्यकर्ताओं को सम्मान देना है। जदयू संगठन में समाज के सभी वर्गों से लेकर महिलाओं तक को उचित प्रतिनिधित्व देना है। बता दें कि जदयू के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने संतोष साह को मधुबनी जिला का नया जदयू युवा अध्यक्ष मनोनीत किया है।संतोष साह कई वर्षों से सक्रिय राजनीति से जुड़े हैं।संतोष साह को जदयू का युवा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,,जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी सिंह,, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि संतोष साह दशकों से पार्टी के वफादार सिपाही एवं जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं। उनमें सांगठनिक क्षमता कूट-कूट कर भरी हुई है। जिससे पार्टी संगठन को और भी अधिक मजबूती मिलेगी और जनाधार में वृद्धि होगी। बधाई देने वालों में जल संसाधन मंत्री बिहार सरकार के संजय झा, झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल,खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद,हरलाखी के विधायक सुधांशु शेखर,बाबूबरही के विधायक मीना कामत,मुख्य पार्षद जयनगर कैलाश पासवान,शिवशंकर ठाकुर, सुधीर गुप्ता, विजय महतो, गणेश पासवान, दीपक गुप्ता, संजीव गुप्ता, नागेश गुप्ता, संजय महतो, रंजीत गुप्ता, बबलु राउत, राज कुमार सिंह, विनय सिंह, अरुण गुप्ता, विजय अग्रवाल, सुमित राउत, पप्पू पूर्वे, संतोष शर्मा और दीपक सिंह सहित अन्य शामिल है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live