अपराध के खबरें

मोरवा में भव्य कलश यात्रा के साथ अष्टयाम महायज्ञ शुरू

मोरवा/संवाददाता

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत के लसकारा गांव के वार्ड 1 में सोमवार से शुरू हुई अष्टयाम महायज्ञ को लेकर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जहाँ इस शोभा यात्रा में 151 कुंआरी कन्याओं ने भाग लिया। यज्ञ स्थल से कन्याओं द्वारा मोरवा खुदनेश्वर धाम परिसर स्थित तालाब से सभी कलशों में जल भर कर पूरे गांव की परिक्रमा कराकर पुनः सभी कन्याएं कलशों को यज्ञ स्थल पर लाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया। साथ ही पंडितों द्वारा अन्य धार्मिक व वैदिक मंत्रोच्चारण करके इस अष्टयाम महायज्ञ की शुरूआत की गयी। इस यज्ञ को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय बना हुआ है।वंही क्षेत्र के लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस अष्टयाम महायज्ञ में 24 घंटे तक लगातार होने वाले मंत्रोच्चार को लेकर वातावरण भी काफी धार्मिक बन गया है। कलश यात्रा में यजमान कपिलदेव चौधरी,जगरनाथ चौधरी,रामानंद चौधरी,मुखिया मधु देवी,सरपंच उमेश कुमार झा,मुखिया विनोद राय, सरपंच अनिल कुमार सिंह,पूर्व पार्षद विभा देवी,आर पी सिंह "निराला",राजद प्रखंड अध्यक्ष दिनेश चौधरी,मो अरमान अली,संजय झा,वकील चौधरी,डॉ दिलीप चौधरी,महेश चौधरी,कुमोद कुमार चौधरी,डॉ बलराम सिंह "कुशवाहा"आदि सहित काफी संख्या में गांव के गणमान्य लोग शामिल थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live