अपराध के खबरें

10 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

10/05/2021,सोमवार।
वैशाख मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
वसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

चतुर्दशी तिथि रा 09:36 तक,
उपरांत अमावस्या तिथि आरंभ।
अश्विनी नक्षत्र रा 08:30 तक,
उपरांत भरणी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मेष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:24,सूर्यास्त 06:36,
दिन का राहू काल - दि 07:01 से 08:41 तक,इसके बाद दि 03:21 से 05:00 तक।

आज - प्रदोष चतुर्दशी व्रत।
👉🏻 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के अनुसार जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
आज का दिन व्यवसायिक स्थिति को मजबूत प्रदान करने वाला होगा। लेकिन, ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। पेट सम्बंधित विकार से परेशान रहेंगे।

 वृषभ 
आज धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्दि भी मिलेगी। लेकिन, कार्यस्थल पर आप के साथ धोखा हो सकता है, अत: सतर्क रहें। दूसरों के लिए आप अच्छा करते हो पर आप के साथ होता विपरीत है, ऐसे सोच कर अपने कर्तव्य से पीछे न हटें।

 मिथुन 
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवास समस्या का हल होगा। रुका पैसा मिलने की उम्मीद है। परिजनों से चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से कष्ट होगा।

 कर्क 
आज आपके किये कार्यों से लोग अचंभित रह जाएंगे। सोचे कार्य अनुकूल समय पर होंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें। आपकी जीवनशैली में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। नकारात्मक समाचार मिलेंगे।

 सिंह 
कारोबार में चली आ रही परेशानी का अंत होगा। प्रशासन से जुड़े कार्य आपके सम्पर्कों के चलते आसानी से पूरे हो जाएंगे। अध्ययन में सफलता मिलेगी। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन होगा।

 कन्या 
गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति बनेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। निर्माण कार्यों में गति आएगी।आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे।

 तुला 
व्यापार-व्यवसाय मंदा रहेगा। लेकिन,अपने कर्तव्य से विमुख न हों। परिवार के शुभ कार्यों में आप का काफी योगदान रहेगा।

 वृश्चिक 
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। रुके कार्य आपकी समझदारी से पूरे होंगे। लेकिन, साथ ही आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। विवाद को हल करने का साहस आएगा।

धनु
अपने कार्यक्षेत्र में मन लगा कर काम करने के साथ ही समय पर काम को करें। आप की सजगता से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी। सामाजिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 मकर 
आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनीति में नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। संत दर्शन हो सकते हैं। पूर्व में किये कार्यों से आज अड़चने आ सकती हैं।

 कुंभ
कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साथ ही अचानक से किसी बड़े खर्च की संभावना के बीच तैयार रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

 मीन 
आप के निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। सुख साधनों पर खर्च होगा। अनाज तेल तिलहन में निवेश करने से बचें। संतान निर्णय से दुखी होंगे,नकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्ययन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live