अपराध के खबरें

12 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

12/05/2021, बुधवार।
वैशाख मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु,पश्चिम काल:,

प्रतिपदा तिथि रा 01:40 तक,
उपरांत द्वितीया तिथि आरंभ।
कृतिका नक्षत्र रा 01:41 तक,
उपरांत रोहिणी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मेष राशि में दि 05:42 तक,उपरांत वृष राशि में।
सूर्योदय 05:23,सूर्यास्त 06:30,
दिन का राहु काल - दि 08:40 से 10:20 तक,इसके बाद दि 12:00 से 01:40 तक।

आज - विवाह -द्विरागमन रोहिण्यां रा 01: 41उ।,
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?


मेष 
मकान बदलने से लाभ होगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। परंतु आज कार्य में बाधा भी संभव है। किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है, लेकिन ध्यान रहे कुछ जगहों पर झुकना भी लाभप्रद रहता है।

 वृषभ 
कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे की संभावना के बीच लाभ होगा। अपने कॅरियर को लेकर ईमानदारी बरतें, नहीं तो आप पिछड़ सकते हैं। थकान होगी।

 मिथुन 
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करे अन्यथा अचानक हानि संभावित है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

 कर्क 
शुभ समाचार मिल सकता है। आप के हौसले से ही आप उन्नति करेगे। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करने पड़ेंगे।
नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। माता पिता को अस्वस्थता रहेगी।

सिंह 
कार्यसिद्धि होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। लेकिन, आज आपकी गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ भी सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। किसी चीज से डरे हुए हैं।

 कन्या 
पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

 तुला 
आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। अपने अधिकारो का गलत प्रयोग न करें। कुबुद्धि से हानि संभव है।

 वृश्चिक 
व्यय वृद्धि होगी। उत्तेजना से कार्य बिगड़ने की संभावना के बीच तनाव और चिंता हावी होंगे। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हे।

 धनु
अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी।

 मकर 
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी।
परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है।

 कुंभ 
आज का दिन महत्वपूर्ण है। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।
किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है।धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

 मीन 
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा। संतो का सानिध्य मिलेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live