अपराध के खबरें

14 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

14/05/2021,शुक्रवार।
वैशाख मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1942,
उत्तरायण,उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

तृतीया तिथि रा शेष 05:15 तक,
इसके उपरांत चौथ तिथि आरंभ।
मृगशिरा नक्षत्र अहोरात्र।
चंद्रमा वृष राशि में सं 05:19 तक,इसके उपरांत मिथुन राशि में।
सूर्योदय 05:21,सूर्यास्त 06:39,
दिन का राहुकाल - दि 08:41 से 12:01 तक।

आज - मसांत,अक्षय तृतीया,गंगा स्नान,श्री परुषराम जयंती।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त परिचय।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष 
नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

 वृषभ
आपका महत्व आज लोगों को पता चलेगा। यश, सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

मिथुन
कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।

 कर्क
आज सुखद और सफल यात्रा के योग बनेंगे। आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है।

 सिंह 
नौकरी के लिए आज बेहतर प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।

 कन्या 
अपनी जिद के चलते आप खुद का नुकसान कर बैठेंगे। बहनों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा।

 तुला 
आकस्मिक लाभ प्राप्ति योग के बीच आज मानसिकता बदलने से स्थिति अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। कॅरियर में मेहनत के बावजूद आप को सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।

 वृश्चिक
दिन मंगलकारी रहेगा। नई योजनाओं से लाभ होगा।परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।

 धनु
कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने की संभावना है। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं। परिजनों से संबंध सुधारने के लिए आपको खुद के व्यवहार को बदलना होगा। किसी का सहयोग आपको कई मामलों में जीत दिला सकता है।

 मकर 
कार्यस्थल पर आप के द्वारा किए गए कार्यों से सहकर्मियों में ईर्ष्या बढ़ेगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।

 कुंभ 
संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेेंगे। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।

 मीन
अपनों से दूरिया खत्म करने का उचित समय है। कार्यक्षमता में कमी के बीच पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। पूछ परख बढेगी। आज अपनों को हंसाने के लिए कुछ जगह हार भी जाएं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live