अपराध के खबरें

15 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

15/05/2021,शनिवार।
वैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

चौथ तिथि अहोरात्र।
मृगशिरा नक्षत्र प्रा 06:29 तक,
इसके उपरांत आर्द्रा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:21,सूर्यास्त 06:39,
दिन का राहू काल - प्रा 05:18 से 06:59 तक,इसके बाद दि 01:42 से 03:22 तक,इसके बाद दि 05:02 से 06:48 तक।

श्री गणेश चतुर्थी व्रत, विष्णुपदि संक्रति।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष 
पिता के सहयोग से कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया श्रम सार्थक होगा।
अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है।

 वृषभ
आप अपनों की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढेगी। आय बढेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाड होंगे। बुजुर्गो की भावनाओं का सम्मान करें।

 मिथुन 
पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। यात्रा सम्भव है। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें।

 कर्क 
परिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार हैं। रुका धन मिलने की संभावना हैं। सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी।

 सिंह
ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं। विरोधियों को उन्हीं की चालों में फंसा देंगे। जो भी करें उसमें लोगों कि परवाह न करें।

 कन्या
अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे, व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगें।

 तुला 
साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। नई योजना शूरू करने का अनुकूल समय हैं। कारोबारी विस्तार का मन बनेगा। आप जिन लोगों को अपना मान रहे थे आज वे आपकी निंदा करने से पीछे नहीं हटेंगे।

 वृश्चिक
राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। लेकिन, आपकी मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती हैं। मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। 

 धनु 
व्यवसायिक अटके काम पूरें होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओ को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड सकता है। भावनात्मक संबंधों के रिश्तों में बदलने की संभावना है। धन आगमन सम्भव है।

 मकर 
अपने वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। जरूरी काम रुकने से तनाव होगा।

 कुंभ
दिन की शुरुआत मंगलमयी होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। स्थानान्तरण व विभागीय परिवर्तन के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

 मीन 
मेहनत के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं। व्यापारिक विस्तार की योजना बनें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live