अपराध के खबरें

17 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

17/05/2021, सोमवार।
वैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

पंचमी तिथि दि 07:24 तक,
इसके उपरांत षष्ठी तिथि आरंभ।
पुनर्वसु नक्षत्र दि 09:51 तक,
उपरांत पुष्य नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:20,सूर्यास्त 06:40,
दिन का राहु काल - दि 06:59 से 08:40 तक,इसके बाद दि 03:22 से 05:02 तक।

 आज - गुरु शंकराचार्य जयंती, रामानूजाचार्य जयंती, मुण्डन - क्षत्रियवैश्यानां उपनयन पंचमयां दि 07:24 या.,वधुप्रवेश:, देवादिप्रतिष्ठा, कर्णवेध:!
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष 
बहुत समय के बाद आज आप प्रसन्न महसूस करेंगे। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें।

 वृषभ 
कम समय में अधिक लाभ मिलेगा। अपनों से अनबन होगी। नौकरी में स्थानांतरण और पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।

 मिथुन
आज प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। अपनों से दूरिया बनेगी। संपत्ति के सौदों में अड़चनें आ सकती हैं। आप के मन में कुछ चल रहा है और आप कर कुछ और रहे हैं।

 कर्क 
कभी भी किसी ओर के भरोसे काम न करें, खुद पर भरोसा रखे। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। व्यापार का विस्तार संभव है। वाहन सुख सम्भव है।संपति क्रय करने के योग बनेंगे।

 सिंह 
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उचित मार्गदर्शन आप के जीवन दशा और दिशा बदल सकता है। परिवार में आज मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। कर्ज चुकाने में लगे रहेंगे।

 कन्या 
आर्थिक संकट दूर होने के बावजूद काम में मन न लगने से परिणाम अनुकूल नही रहेंगे। वाहन पर अधिक खर्च होगा। कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव होगा।

 तुला 
परिजनों के साथ मिल कर संपत्ति की खरीददारी कर सकते हैं। लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। थकान रहेगी।

 वृश्चिक 
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। जबकि किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण आज आप असमंजस्य कि स्थिति में रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

धनु 
कार्यस्थल पर मेहनत अधिक होगी, लेकिन फल कम मिलेगा। शरीर कष्ट संभव है। बुरे समाचार मिल सकते हैं। मन में नए संकल्प उतपन्न होंगे, परंतु आलस की अधिकता से कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा।

 मकर 
सामजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में किये प्रयास सफल रहेंगे। किसी से की मजाक भारी पड़ेगा। सन्तान को कुसंगति से बचाएं। विवाद से बचें।

 कुंभ 
आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। हर कार्य संभल कर करें, अन्यथा धन हानि संभव है। अस्वस्थता रहेगी। घर की साफ सफाई में समय बीतेगा।

मीन
प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। बेरोजगारी से मन व्यथित होगा। व्याकुल करने वाले समाचार मिल सकते हैं। पेट से सम्बंधित रोग सम्भव है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विषेश पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live