अपराध के खबरें

2 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

02/05/2021,रविवार।
बैशाख मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

षष्ठी तिथि रा 08:13 तक,
उपरान्त सप्तमी तिथि आरंभ।
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र दि 02:13 तक,
उपरांत उत्तराषाढा नक्षत्र।
चंद्रमा धनु राशि रा 08:02 तक,
उपरांत मकर राशि में।
सूर्योदय 05:29,सूर्यास्त 06:31,
दिन का राहुकाल - दि 10:32 से 01:38 तक।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

 मेष 
आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है।

 वृषभ
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

 मिथुन 
अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

 कर्क
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार के साथ अपने विश्वसनीय जनों से चर्चा करके निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।

सिंह 
आज अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं नुकसान हो सकता है। शत्रु घात लगाने की कोशिश में बैठे हैं। अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

 कन्या 
जोखिम के कार्यों से दूर रहे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, अत: सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

 तुला
कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चडाव आते रहते हैं, चुपचाप बैठ जाने से नुक्सान आप के साथ कई अन्य लोगों का भी होगा।

 वृश्चिक
समय अच्छा है, पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफलता आपके कदम चूमेगी। सहयोगियों की मदद से दिक्कतों का तुरंत हल निकल जाएगा। कार्यस्थल बार बार मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें समाधान हो जाएगा।

धनु 
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते है।

 मकर
काम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

 कुंभ 
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

 मीन 
आर्थिक लाभ की संभावना के बीच नौकरी में तबादले के योग हैं। व्यस्तता के चलते आज भी कुछ जरूरी कार्य नहीं हो पाएंगे। केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि अपनी दूसरी जरूरी जिम्मेदारी को भी पूरा करें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live