अपराध के खबरें

20 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

20/05/2021, गुरुवार।
वैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु,पश्चिम काल:,

अष्टमी तिथि प्रा 06:54 तक,
इसके उपरांत नवमी तिथि आरंभ।
मघा नक्षत्र दि 11:14 तक,
उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा सिंह राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:18, सूर्यास्त 06:42,
दिन का राहु काल - दि 03:22 से 06:44 तक।

आज - जानकी नवमी, मध्यहान ब्यापिनी ग्रहायां, मैथिली दिवस,हनुमान ध्वजादानं, दीक्षा ग्रहण।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?


01: मेष 
आज आपका दिन कुछ अलग तरीके से बीतेगा। एक ओर जहां स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे, वहीं मित्रों के वार्तालाप सुख देगा। संतान के विवाह के लिए आए प्रस्ताव पर गहन विचार करें, उसके बाद ही आगे जवाब दें।

02:वृषभ
आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

03:मिथुन
कारोबार विस्तार के योग हैं। लेकिन, मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा। पितृ कार्य में समय बीतेगा।

04: कर्क
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओ को समझें। उन्हें खूब स्नेह करें।

05: सिंह 
दिन मध्यम है। उचित होगा अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें।सम्पति लाभ सम्भव है। पहले ही सम्बन्ध कमजोर हे और कमजोर न करें।

06 :कन्या 
कार्यस्थल पर कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। वाहन सुख मिलेगा। लेकिन, आर्थिक तंगी का सामना करना भी पड़ सकता है। भाइयों द्वारा सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे। परिवार के लोग आपको गलत साबित करने में लगे है।

07: तुला 
आज का दिन शुभ फलदायी है। आप की कार्यशैली में आए परिवर्तन से लोग अचंभित रह जाएंगे। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

08: वृश्चिक
आज कई अनुभव काम आने वाले हैं। आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

09:धनु 
आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। आप के द्वारा कोई परमार्थिक कार्य होने वाला है।

10: मकर 
आप के व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे।

11: कुंभ 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। किसी महिला मित्र से लाभ की संभावना है। जो लोग आप की निंदा करते थे वे आज आप की तारीफ करते नहीं रुकेंगे।

12 . मीन 
आज नए कार्य की शुरुआत आपको नुकसान दे सकती है। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। वाहन पर खर्च बढेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live