अपराध के खबरें

21 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

21/05/2021,शुक्रवार
वैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

नवमी तिथि प्रा 05:47 तक,
उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दि 10:45 तक,उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ।
 चंद्रमा सिंह राशि में दि 04:33 तक, उपरांत कन्या राशि में।
सूर्योदय 05:18, सूर्यास्त 06:42 तक।
दिन का राहु काल - दि 08:38 से 12:00 तक।

आज - दशमी तिथि 56/11, जानकी नवनी व्रतस्य पारण, विपनी -देवादिप्रतिष्ठा-कर्णवेध:-उपनय-मुण्डन - विवाहश्च उत्तरा फाल्गुन्यां दि 10:45 उ.।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

 मेष
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा।संतान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन भय, पीड़ा, चिंता और तनाव भी रहेंगे।

 वृषभ 
सुख सुविधा का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा।

 मिथुन 
निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है।

 कर्क
कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ‍विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। ध्यान रखें कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।

 सिंह
आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे।

 कन्या
अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

 तुला 
कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना के साथ ही जल्दबाजी से हानि संभव है। परिवारिक क्लेश होगा।

 वृश्चिक 
पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अनाज तिलहन व्यवसाइयों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी।

धनु
व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें । अपने आप को संभाले संगती बदलें।

 मकर 
कार्यसिद्धि के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय होने से चिंता और तनाव रहेगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। थकान रहेगी।

 कुंभ 
आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। उचित होगा कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। नए दोस्त बनेंगे।

मीन 
आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। अपनों से अकारण वाक् युद्ध होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live