अपराध के खबरें

24 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

24/05/2021,सोमवार।
वैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण,उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

त्रयोदशी तिथि रा 09:56 तक,
उपरांत चतुर्दशी तिथि आरंभ।
चित्रा नक्षत्र दि 07:38 तक,
उपरांत स्वाति नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा तुला राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:16, सूर्यास्त 06:44,
दिन का राहु काल दि 06:57 से 08:39 तक, इसके बाद दि 03:23 से 05:04 तक।

आज - त्रयोदशी व्रत,मुण्डन, देवादिप्रतिष्ठा,वधुप्रवेश:,विवाह: त्रयोदश्यां रा 09:56 या.।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
कॅरियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने का मन होगा।

 वृषभ 
परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। किसी नए कार्य में जानकारी लेने के बाद ही निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

 मिथुन 
यश कीर्ति में वृद्दि होगी। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैंं। शत्रु सक्रिय होंगे। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

 कर्क 
तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। परिज़नों से संबंध अच्छे होंगे। समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है, पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

सिंह 
समय रहते काम पूरे करें। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। जीवन साथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं।

 कन्या
कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। परिवारिक क्लेश होगा। जल्दबाजी से हानि संभव है।

 तुला 
समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यो से नाराज होंगे।

 वृश्चिक 
कार्य विस्तार के योग हैं। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं, ऐसे में अधिकारी से विवाद हो सकता है। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।

 धनु 
कारोबार को नई सफलता मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं। पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें। परिजनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

 मकर 
धन कोष में वृद्धि की संभावना के बीच शांति से समय व्यतीत करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। आप के साथ धोखा हो सकता है। पिता के साथ वाद विवाद संभव।

 कुंभ 
आमदानी के नए रास्ते खुलने की संभावना के बीच बीमारी में पैसा लगेगा। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। विवाह चर्चा सफल होगी। भूमि भवन से सम्बंधित मामले यथावत रहेंगे।

 मीन 
जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है। कारोबार में नई योजना लागू होगी। सोचे कार्य समय पर होंगे। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live