अपराध के खबरें

25 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

25/05/2021,मंगलवार।
वैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु,पश्चिम काल:,

चतुर्दशी तिथि रा 07:32 तक।
उपरांत पुर्णिमा तिथि आरंभ।
स्वाति नक्षत्र प्रा 05:48 तक,
उपरांत अनुराधा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा तुला राशि में रा 10:25 तक, उपरांत वृश्चिक राशि में।
सूर्योदय 05:16, सूर्यास्त 06:44,
दिन का राहु काल -दि 06:58 से 08:39 तक, इसके बाद दि 01:42 से 03:22 तक।

आज - विशाखानक्षत्रमानं 55/52,प्रदोष चतुर्दशी व्रत, नरसिंहावतार:, नरसिंह चतुर्दशी व्रत।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

 वृषभ 
किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलने की संभावना के बीच विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।

 मिथुन
व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता मिलने की संभावना है। अपने संबंधो के प्रति आप लापरवाही न करें।

 कर्क 
कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। वहीं नौकरी में बदलाव की चाहत के बीच फैसला लेने में अस्मन्जस्य की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।

सिंह 
समय का सदुपयोग करें। आप मेहनत करें और अपनी संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनी संगत बदलें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। दूसरों की उन्नती से दुखी न हों।

 कन्या
व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।समय पर काम के न होने से मन अशांत रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

 तुला 
व्यवसाय में मंदी के बीच आज व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य लम्बित रहेंगे। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।

 वृश्चिक
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।

धनु 
आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

 मकर 
व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

 कुंभ
व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। सतर्क रहते हुए विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना करेंगे। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

मीन 
व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे।परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live