अपराध के खबरें

26 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?



26/05/2021,बुधवार।
बैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

पुर्णिमा तिथि संध्या 05:04 तक,
उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ।
अनुराधा नक्षत्र रा 02:29 तक,
उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ।
चन्द्रमा वृश्चिक राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:16, सूर्यास्त 06:44 तक।
दिन का राहु काल - दि 08:38 से 10:20 तक, इसके बाद 12:02 से 01:43 तक।

आज - वैशाखी पुर्णिमा, पुर्णिमा व्रत, स्नानदानादि, कच्छपावतार:, बुद्धावतार:,श्रीबुद्धजयंती, विवाह: अनुराधायां रा 02:29 या.।, विपणि, देवादिप्रतिष्ठा।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?
 मेष 
अब तक जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, आज वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी। अपने हिसाब से जिन्दगी जिना पसंद करेंगे।

 वृषभ 
समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। परिजनों का सहयोग न मिलने से कार्य कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं चमत्कारिक लाभ मिलेगा।

 मिथुन 
व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता के साथ बात करें। यात्रा के योग हैं। जीवन साथी से वार्तालाब के दौरान दोनों ओर स्नेह झलके न की बनावटी बातें।

 कर्क 
आपके संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। उचित होगा अनावाश्यक किसी को परेशान न करें।

 सिंह 
जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। परिवार में आपकी बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।

 कन्या 
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता, इस बात पर विश्वास रखते हुए अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। वाहन सुख संभव है। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा।

 तुला 
किसी के बहकावे में आकर सम्बन्ध तोड़ने से बचें। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। समाज में नाम होगा। पैर में चोट लग सकती है। ध्यान रखें जो लोग दूसरे के लिए मांगते है उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता।

 वृश्चिक 
नए भवन में जाने के योग हैं। यदि दवाई असर नहीं कर रही है तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। जिन लोगों का सहयोग कभी आपने किया था। आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं।

धनु 
आज पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज रहेंगे। उचित होगा अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं।

 मकर 
कार्यशैली में परिवर्तन के योग हैं। उचित होगा किसी के बहकावे में न आते हुए आज समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। पिता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

 कुंभ 
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी हो जाएंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

मीन 
आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live