अपराध के खबरें

3 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

03/05/2021,सोमवार।
वैशाख मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

सप्तमी तिथि संध्या 06:42 तक,
उपरांत अष्टमी तिथि आरंभ।
उत्तराषाढ़ नक्षत्र दि 02:13 तक,
उपरांत श्रवण नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मकर राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:28,सूर्यास्त 06:32,
दि 07:04 से 08:43 तक,इसके बाद दि 03:16 से 04:54 तक।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष 
समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

 वृषभ 
निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। किसी की जमानत देने का जोखिम न लें। भविष्य की चिंता रहेगी। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

 मिथुन 
नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

 कर्क 
समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचते हुए फालतू खर्च से बचें। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

सिंह 
रुका हुआ धन मिलनें की संभावना के बीच यात्रा से लाभ होगा। अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। सन्तान से मतभेद होगा।

 कन्या 
व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। कार्यस्थल में बदलाव संभव है।अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

 तुला 
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे।

 वृश्चिक 
नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। परिवारिक कार्यक्रर्मों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

धनु 
परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। संतान सुख मिलेगा। अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों से दूर रहें। माता पिता से अनबन सम्भव है।

 मकर 
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है। प्रियजन को मन की बात बताने का अवसर मिलेगा।

 कुंभ
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा।

 मीन 
निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live