अपराध के खबरें

31 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

31/05/2021, सोमवार।
ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

पंचमी तिथि दि 06:54 तक,
उपरांत षष्ठी तिथि आरंभ।
श्रवण नक्षत्र रा 09:00 तक,
उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मकर राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:14,सूर्यास्त 06:46,
दिन का राहू काल - दि 06:55 से 08:37 तक, इसके बाद दि 03:25 से 05:06 तक।

आज - पंचका (भदवा) आरंभ रा 09:00 उ.,मुण्डन पंचम्यां दि 06:54 या., विवाह: दिवारात्रौ, वधुप्रवेश:,कर्णवेध:!
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वार जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए ये समय मेहनत करने वाला है।

 वृषभ
कार्यक्षमता में वृद्धि के बीच आज भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

 मिथुन 
वाहन क्रय करने की इच्छा के बीच अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। क्या करूं क्या न करूं कि स्थिति से बचने के लिए शांति से फैसले लें।

 कर्क
समय कम है और काम ज्यादा, अत: मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखे। पेट सम्बन्धित रोग संभव।

सिंह 
आजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार के बीच पूराने निवेश से लाभ होगा। आज फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। उचित होगा जो करना चाहिए वो ही करें।

 कन्या 
उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने की कोशिशों के बीच कार्य की अधिकता के कारण आज जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है।

 तुला 
व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। नौकरी पेशा जातक अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। वहीं आज का दिन खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए भी श्रेष्ठ रहने की संभावना है। यात्रा से लाभ संभव है।

 वृश्चिक 
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। जरा सी गलती के चलते बने काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना आगे बढ़ने में सहायक होगी। दूसरों को बदलने की कोशिश करने से अच्छा है अपनी सोच को बदलें।

धनु
पूंजी निवेश से लाभ की संभावना के बीच आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज का दिन राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आज कोई भी गलती नुक्सान का कारण बन सकती है।

 मकर
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ चिंता को छोड़ना हितकारी रहेगा। खाद्य पदार्थ से जुड़ें जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

 कुंभ
जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है,इसका लाभ लें। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। परिजनों से भेंट होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

मीन
धनकोष में वृद्धि की संभावना के बीच अपने कॅरियर से जुड़े खास निर्णय लेने होंगे। ध्यान रहें आत्मविश्वास की कमी के कारण आज आप गलत फैसले भी ले सकते हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live