अपराध के खबरें

5 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

05/05/2021,बुधवार।
बैशाख मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

नवमी तिथि संध्या 05:06तक,
उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
धनिष्ठा नक्षत्र दि 01:05 तक,
उपरांत शतभिषा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कुंभ राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:27,सूर्यास्त 06:33,
दिन का राहु काल - दि 08:42 से 10:21 तक,इसके बाद 12:00 से 01:39 तक।

पंकज झा शास्त्री द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष 
व्यापार-व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। कला के कार्यो में रुचि बढ़ेगी।

 वृषभ 
अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है। सन्तान सुख मिलेगा।

 मिथुन 
आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ हो सकता है। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी।

 कर्क 
कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा।

 सिंह 
कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे।

 कन्या 
कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

 तुला
संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा।

 वृश्चिक 
कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। लंबे समय से रुके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।

धनु 
दिन अनुकूल बीतेगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

 मकर 
आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक मंदी सम्भव है। व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है।

 कुंभ 
मनचाही नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में दिन शानदार रहेगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। ज़रूरी यात्रा सम्भव है।

मीन 
कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live