अपराध के खबरें

समर सिंह का बवाल गाना 'भतार संगे का का कईलू' हुआ 70 मिलियन पार

 अनूप नारायण सिंह 


मिथिला हिन्दी न्यूज :- देसी स्टार समर सिंह का सबसे बवाल डांस सांग 'भतार संगे का का कईलू' ने यूट्यूब पर इतिहास रच दिया है। "सारेगामा हम भोजपुरी" पर रिलीज़ हुए समर सिंह के इस गीत को यूटयूब पर 70 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे देखने पसंद करने वालो की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। उनके इस भोजपुरी गाने को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। समर सिंह के इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग के संगीतकार एडी आर आनंद हैं, जबकि आलोक यादव ने गीत लिखा है। इसके डीओपी लल्लू जी, कोरियोग्राफर संदीप राज हैं इसका कांसेप्ट पंकज सोनी का है। इस वीडियो के एडिटर पप्पू वर्मा हैं। वीडियो मेे समर सिंह और मौसमी की जोड़ी अपना कमाल दिखा रही है। लगातार कई हिट गाने दे चुके समर सिंह अपने इस गीत की सफलता से उत्साहित हैं। अब तक इस गाने को 7 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने देखा है। 



समर सिंह ने अपने फैन्स और भोजपुरी दर्शकों का बहुत शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि श्रोताओं और दर्शको के सपोर्ट और प्यार के बिना यह संभव नहीं था कि मेरे इस गीत को इतने ज़्यादा व्यूज मिलते, मै सभी लोगो के स्नेह, प्रेम और विश्वास का आभारी हूं।"

वाकई समर सिंह ने अपने इस गीत के माध्यम से एक इतिहास रच दिया है क्योंकि सत्तर मिलियन का रिकॉर्ड स्थापित करना कोई आसान काम नहीं होता।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live