अपराध के खबरें

9 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

09/05/2021,रविवार।
वैशाख मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

त्रयोदशी तिथि रा 07:51 तक,
उपरांत चतुर्दशी तिथि आरंभ।
रेवती नक्षत्र संध्या 06:11 तक,
उपरांत अश्विनी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में संध्या 06:11 तक,उपरांत मेष राशि में।
दिन का राहुकाल - दि 10:21 से 01:19 तक।

आज - प्रदोष त्रयोदशी व्रत,विवाह: त्रयोदश्यां रा 07/51 या.।,पंचक(भदवा)समाप्ति: सं 06/11उ.,
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

 मेष 
लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा।— सोच के परे कार्य होने से परेशानी बड़ सकती है।अपने से बड़ों का आदर करें।

 वृषभ
नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखे की आशंका के बीच पुराने रोग उभरने की संभावना है।— स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
सम्भल कर रहे।

 मिथुन 
आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी।
— दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं।ईष्ट बल पर मजबूती रखें।

 कर्क 
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात के चलते लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा।शत्रु परास्त होंगे।
— यात्रा के योग के बीच श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।स्वास्थ्य को लेकर बिलकुल भी लापरवाही न करें।

 सिंह
लाभ के अवसर बढेंगे। समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। हर मुश्किल कार्य को मुमकिन बनाएं।— स्वयं के व्यवहार को बदलें।

 कन्या 
अपने आप पर विश्वास रखें, न कि दूसरों के भरोसे रहें। आलस्य के चलते नुकासान हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक होने की संभावना के बीच व्यय बढेंगे।
— सजग व सतर्क रहें ।

 तुला 
यश कीर्ति में वृद्धि के साथ ही कारोबार में लाभ बढेगा। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। वाहन सुख मिलेगा।
— संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।
 अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं।

 वृश्चिक
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।
— कॅरियर में निराश न हों। नए आवास के योग बन रहे हैं।
: जल्द ही समय बदलेगा।

 धनु 
आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे।
— समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हे।
कार्य के तरीकों में सुधार लाएं।

 मकर 
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे।
— लाभ के अवसर मिलेंगे।घर पर शांति बनाए रखें।वाणी पर नियंत्रण रखें।

 कुंभ
दिनचर्या नियंत्रित रखें। कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।
— अपने पराये में फर्क समझें।
दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें ।

 मीन
आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें।
— वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी।कम बोलें, अच्छा बोलें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्ययन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live