अपराध के खबरें

समस्तीपुर में दरिंदों ने की हैवानियत की सारी हदें पार, शादी वाले घर में गैंगरेप के बाद महिला को बिजली के खंभे से लटकाया

संवाद 

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है बिहार के समस्तीपुर जिले में गैंगरेप की एक घटना सामने आई है। यहां दरिंदों ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्‍कार किया फिर उसकी हत्‍या कर दी। इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए बलात्‍कारियों ने महिला के  पोल में नंगी अवस्था में फंदे पर  लटका दिया और फरार हो गये। जनकारी के अनुसार विभूतिपुर थाना क्षेत्र में  सोमवार रात पीड़िता के घर में शादी समारोह था। घर के सभी लोग शादी में व्यस्त थे। उस शादी में काम करने वाले मजदूर भी रात भर काम कर रहे थे।  सुबह घर की एक बहू शौच के निकली तो टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर महिला का पीछा करने लगे। महिला जैसे ही जंगल में शौच करने पहुंची सभी ने उसे दबोच लिया उसके बाद उसके जेवरात व कपड़े उतारवा दिया। इस दौरान आनाकानी करने पर महिला की पिटाई भी की। कपड़े और जेवरात उतरवाने के बाद सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।निर्वस्‍त्र कर पोल पर लटका दिया।इस घटना के बाद से वंहा के लोग दहशत में है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live