अपराध के खबरें

डीएम ने प्रखंड मुख्यालय में सामुदायिक रसोई संचालन का दिया निर्देश

- 25 मई तक सामुदायिक रसोई के संचालन का जारी हुआ आदेश  

- प्रखण्ड मुख्यालयों मे सामुदायिक रसोई संचालित होगा

मोतिहारी 19 मई 21 
प्रिंस कुमार 

राज्य सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन में विभिन्न प्रतिबंधों के आलोक में मजदूर, निर्धन, निराश्रित, निशक्त आदि जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था हेतु प्रखंडों में आवश्यकतानुसार सामुदायिक रसोई संचालन का निदेश दिया गया है।
इसके तहत जिलाधिकारी पुर्वी चम्पारण शीर्षत कपिल अशोक द्वारा नगर निगम- मोतिहारी , नगर परिषद, रक्सौल, नगर पंचायत सुगौली, के साथ ही अरेराज ,केसरिया , चकिया , मेहसी , पकड़ीदयाल एवं ढाका में संचालित सामुदायिक रसोई को 25 मई 2021 तक संचालन का आदेश दिया गया है।  
जिलाधिकारी ने बताया अंचलाधिकारी तुरकौलिया, बंजरिया, पिपराकोठी, कोटवा, चिरैया, घोड़ासहन, बनकटवा, मधुबन, पताही, फेनहारा, तेतरिया, कल्याणपुर, संग्रामपुर, हरसिद्धि, पहाड़पुर रामगढ़वा, आदापुर एवं छौड़ादानों को प्रखंड मुख्यालय में सामुदायिक रसोई का अविलंब संचालन करने का आदेश दिया गया है। सामुदायिक रसोई में प्रतिदिन रात के भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसके संचालन में बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, हैंडवॉश, सेनीटाइजर आदि की पर्याप्त व्यवस्था के साथ-शारीरिक दूरी एवं अन्य कोविड-19 सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाएगा।

संचालित सामूहिक रसोई पर निबंधन पंजी एवं निरीक्षण पंजी संधारित रहेगा। निबंधन पंजी में खाने वाले सभी व्यक्तियों के नाम, तिथि एवं समय अंकित की जाएगी । निरीक्षण पंजी में रसोई के जांच हेतु गए पदाधिकारी अपना मंतव्य अंकित करेंगे। सभी सामुदायिक रसोई केंद्रों पर एक प्रभारी पदाधिकारी नामित करते हुए प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
संचालित सामुदायिक रसोई स्थल पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध हेतु पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा की जायेगी। 
सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण अपने क्षेत्रांतर्गत संचालित सामुदायिक रसोई का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे।
 प्रखंड के वरीय पदाधिकारी को सामुदायिक रसोई का निरीक्षण कर संलग्न प्रपत्र में प्रतिवेदन जिला आपदा प्रबंधन शाखा को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। 
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा शहर के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, सदर अस्पताल,,पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिलाधिकारी आवास, सरकारी बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, एवं गांवों में अग्निशमन वाहन की सहायता से सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। 

जिला प्रशासन सभी जिलावासियों से अपील करती है।
• यथासंभव घर में रहने का प्रयास करें, अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।
• मास्क का उपयोग करें।
• भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
• दो व्यक्तियों के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें।
• निश्चित अंतराल पर अपना हाथ साबुन से धोते रहें।
• राज्य के बाहर से आए व्यक्ति अपना कोविड 19 जांच नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में अवश्य कराएं।
• सतर्क रहें, स्वयं को और अपने परिवारजनों को सुरक्षित रखें।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live