अपराध के खबरें

नवादा : वर्षा एवं ओलावृष्टि से किसानों को हुआ नुकसान

आलोक वर्मा 
 
हिसुआ (नवादा): हिसुआ प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र में गरज के साथ ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान होने का आशंका जताई जा रही है।  आलोवृष्टि से सब्जी, मूंग एवं मक्का के फसल सहित आम के फसल को नुक्सान हुआ है।  सब्जी, मूंग एवं मक्के की फसल ओला गिरने से धराशायी हो गया।  किसी खेत में तो ओलावृष्टि की वजह से सारा खेत श्वेत वस्त्र धारण किये नजर आ रहा था।  ओला गिरने से सब्जी की फसल लगभग बर्वाद हो गया वहीं ओला गिरने की वजह से आम के टिकोले भी झङ गया। जामुन का मंज़र ओला गिरने से झर गया।  असमय गरज के साथ ओलावृष्टि होने से प्रखंड वासियों को काफी नुकसान हुआ है। किसान मनोज कुमार एवं अजय कुमार एवं अन्य गांव के किशानो ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि ओलावृष्टि से जो किसानों को नुक्सान हुआ है, उसका उचित मुआवजा किसानों को दे ,ताकि किसान वैकल्पिक खेती कर इस नुकसान का भरपाई कर सके। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live