अपराध के खबरें

Breaking : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह का निधन

अनूप नारायण सिंह 
 
मिथिला हिन्दी न्यूज :- पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह का निधन। छपरा जिले के तरैया प्रखंड के आकुचक गांव के मूल निवासी थे मतंग सिंह।असम की राजनीति में बड़ा चेहरा बन कर उभरे थे पीवी नरसिम्हा राव सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनाए गए थे कई सारे टेलीविजन चैनलों के संस्थापक थे। उनकी पत्नी ख्याति सिंह भोजपुरी सिनेमा में बड़ा नाम है खुद का प्रोडक्शन हाउस है राष्ट्रीय स्तर पर हमार चैनल के संस्थापक के रूप में भी इनकी अपनी पहचान थी। पिछले कुछ महीनों से बीमार थे पर सक्रिय थे। मतंग सिंह के निधन पर पूरे देश में उनके समर्थकों के साथ साथ उनके गृह जिले छपरा के तरैया विधानसभा में शोक की लहर है।
मतंग सिंह के निकट संबंधी और फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य अनूप नारायण सिंह ने बताया कि सारण प्रमंडल में हजारों लोगों को रोजगार दिलाने में भी पतंग योगदान था। कोरोना संकट में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में विगत 1 वर्षों से लोगों को आर्थिक सहयोग दवाइयां व खाने-पीने की वस्तुओं और उनके तरफ से प्रदान की जा रही थी। मतंग सिंह के निधन पर महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह छपरा के पूर्व राजद विधायक रणधीर कुमार सिंह तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे युवराज सुधीर सिंह तरैया से भाजपा विधायक जनक सिंह महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल कुंवर वाहिनी के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी माझी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी राणा प्रताप सिंह महाराणा प्रताप भामाशाह संगठन के डॉक्टर विनय कुमार सिंह उर्फ बिहारी भैया वरीय शिक्षाविद बीके सिंह कांग्रेस नेता राजन कुमार सिंह सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम कुमार सिंह राजद नेता राजन कुमार राय परसा विधायक छोटेलाल राय सिवान सांसद कविता सिंह वरीय जदयू नेता अजय कुमार सिंह विधायक जितेंद्र कुमार राय राजद के विधान परिषद के संभावित प्रत्याशी सुधांशु रंजन सावन के सांसद राजीव प्रताप रूडी अमनौर विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू तरैया के पूर्व विधायक मंत्री का राजा प्रत्याशी रहे तरैया से संजय कुमार सिंह पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live