अपराध के खबरें

RLD अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन

संवाद 

राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। वो कुछ समय पहले ही कोरोना संक्रमित हुए थे। मंगलवार रात को ही उनकी हालत बिड़गी थी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। 
चौधरी अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे हैं। वो बागपत से 7 बार सांसद रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का पदभार भी संभाला था। लंबे और सफल राजनीतिक सफर के बाद 82 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। उनके निधन की खबर से पूरे बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live