अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 1 जुलाई 2021( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन



01/07/2021, गुरुवार।
आषाढ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

सप्तमी तिथि दि 04:01 तक,
उपरांत अष्टमी तिथि आरंभ।
पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दि 02:54 तक, उपरांत उत्तरा भाद्रपद।
चंद्रमा मीन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:10, सूर्यास्त 06:50,
दिन का राहुकाल - दि 03:24 से 06:48 तक।

 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

 मेष
कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात के चलते कई तरह के काम बनेंगे है। समय पर अपनी गलतियों को सुधार लें, लाभ होगा।

 वृषभ 
आपके वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। व्यर्थ का सोचना बंद करें। आज सतर्क रहना होगा क्योंकि आप के शत्रु नुक्सान पहुंचाने की फिराक में हैं। चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा।

मिथुन 
आज लोगों से संपर्क बढेगा। वाहन सुख की संभावना के बीच मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। पड़ोसियों से आज विवाद की संभावना है।

 कर्क 
कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग के बीच समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातको के मान में वृद्धि होगी।

 सिंह 
आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अचानक आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

 कन्या
व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।

 तुला
जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। मामूली बात पर विवाद संभावना के बीच कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

 वृश्चिक
हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें,तुरंत लाभ होगा। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।

धनु
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाएं। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

मकर
ग्रह अनुकूल हैं। कार्यों में गति आने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ 
स्वास्थ पर धन खर्च होने की संभावना है। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। सहयोगात्मक रवैया आपको कई परेशानियों से बाहर निकलने में मदद करेगा। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हैं। ध्यान रहे, आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ ही कई लोगों की दुआ भी है।

मीन
किसी बात को लेकर मन बेचैन रह सकता है। कानूनी अडचनें परेशानी का कारण बन सकती हैं। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। आज नया व्यपार शुरू कर सकते हैं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live