अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 12 जून 2021 ( शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

12/06/2021, शनिवार।
ज्येष्ठ मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

द्वितीया तिथि संध्या 06:23 तक,
उपरांत तृतीया तिथि आरंभ।
आर्द्रा नक्षत्र दि 03:56 तक,
उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:11, सूर्यास्त 06:49,
दिन का राहू काल - प्रा 05:10 से 06:53,इसके बाद दि 01:44 से 03:26 तक, इसके बाद दि 05:08 से 06:50 तक।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

 मेष
आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि के बीच कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है।

 वृषभ
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक यात्रा के योग के बीच धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

 मिथुन
आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

 कर्क
कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला और पदोन्नति के योग हैं। आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

 सिंह 
बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है। अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिमेदारी को समझें।

 कन्या
धन संचय में सफल होगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहे।

 तुला
कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हे आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुक्सान आपके साथ कई लोगो का भी होगा।

 वृश्चिक
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे, मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें समाधान हो जाएगा।

धनु
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। उसे अपने से बड़ों से चर्चा कर सुलझाएं।

 मकर
काम को समय पर करना सीखें। ध्यान रखें जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य मिलने की संभावना।

 कुंभ
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी।

 मीन
व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा। केवल पैसा कमाने में ही न लगें अपनी जिम्मेदारियां भी पूरी करें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live